शाहिद-मीरा के रिसेप्शन में उमड़ी सिनेहस्तियां

शाहिद-मीरा के रिसेप्शन में उमड़ी सिनेहस्तियां
पिछले दिनों दिल्ली में परिणय सूत्र में बंधे अभिनेता शाहिद कपूर ने रविवार रात फिल्म नगरी मुंबई स्थित पैलेडियम होटल में रिसेप्शन रखा। इसमें अमिताभ बच्चन, कंगना रनौत, अनुराग कश्यप, अनिल कपूर, सोनम कपूर और प्रीति जिंटा जैसी नामचीन हस्तियों ने शिरकत की। होटल के प्रवेश द्वार पर एक लाइव बैंड ने अतिथियों का संगीत के साथ स्वागत किया।

रिसेप्शन में सबसे पहले पहुंचने वालों में शाहिद की मां नीलिमा अजीम, शाहिद की मौसी रत्ना पाठक शाह और उनके दोनों बेटे-विवान तथा इमाद, तुषार कपूर और मशहूर फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता शामिल रहीं।

इनके अलावा अर्जुन कपूर, दीया मिर्जा, जेनेलिया देशमुख, साजिद नाडियाडवाला,श्रद्धा कपूर, कृति सेनन, आलिया भट्ट, सोनू सूद, अब्बास-मस्तान, विशाल भारद्वाज, सिद्धार्थ रॉय कपूर, विकास बहल और अन्य हस्तियों ने भी इसमें उपस्थिति दर्ज कराई।

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत सात जुलाई को दिल्ली में एक अति निजी समारोह में परिणय सूत्र में बंध गए।

End of content

No more pages to load