सलमान खान की "बजरंगी भाईजान" 17 जुलाई को रिलीज होने वाली है। ईद के मौके पर सलमान की फिल्म रिलीज होना किसी तोहफे से कम नहीं है, इसके अलावा फिल्म के साथ आपको एक और तोहफा मिलने वाला है। "बजरंगी भाईजान" के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म "बाजीराव मस्तानी" को ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।
दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह स्टारर "बाजीराव मस्तानी" का पोस्टर इस शुक्रवार रिलीज होने वाला है। इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने दी। उन्होंने टि्वटर पर लिखा कि "बाजीराव मस्तानी" का ट्रेलर "बजरंगी भाईजान" से अटेच्ड है और हां, ये 18 दिसंबर 2015 को रिलीज हो रही है, "दिलवाले" के साथ क्लैश करेगी।
'बजरंगी भाईजान' के साथ जारी होगा 'बाजीराव मस्तानी' का ट्रेलर
-
Wednesday, July 15, 2015


