फैंटम के ट्रेलर को काफी सराहा जा रहा है। खासतौर से ट्विटर पर यह काफी चर्चे में हैं। हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म बजरंगी भाईजान की बड़ी सफलता के बाद कबीर खान अपनी आने वाली फिल्म फैंटम से दर्शकों को एक बार फिर से लुभाने को तैयार है।
कबीर खान जो अपने आर्ट से रियल और पोलिटिकल सिनेरियो को सिल्वर स्क्रीन पर क्रिएट करने के लिए जाने जाते है, अब वो अपनी पिछली फिल्म की सक्सेस के बाद अपना ध्यान आने वाली फिल्म फैंटम पर लगा रहे है।
एक छोटी बच्ची के माध्यम से भारत पाकिस्तान पर एक सुन्दर कहानी बनाने के बाद कबीर अब फैंटम में वैश्विक आतंकवाद के मुद्दे पर एक एक्शन थ्रिलर लेकर आ रहे हैं।
बजरंगी भाईजान के बाद कबीर के प्रशंसक बेसब्री से फैंटम के रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे है। उनकी यह फिल्म 28 अगस्त 2015 को रिलीज़ होगी।
बजरंगी भाईजान के बाद कबीर की फैंटम की बारी
-
Thursday, July 30, 2015


