कुछ महीने पहले सुनने में आया था कि जैकलीन फिटनेस ट्रैनिंग ले रही हैं। ताकि वे अपनी आगामी फिम ढिशुम में आसानी से एक्शन सीन कर सके, और अब जैकलीन ने फैसला किया है की वे अब सेल्फ डिफेन्स क्लासेस लेंगी।
सूत्रों के मुताबिक जैकलीन अपनी हालही में रिलीज़ हुई फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में अक्षय कुमार के स्कूल पहुंची जहाँ पर लड़कियों के लिए सेल्फ डिफेन्स की क्लास चल रही रही थी जिससे वे बहुत ही प्रभावित हुई, और वहीँ पर उन्होंने फैसला किया की वे भी सेल्फ डिफेन्स की क्लास जॉइन करेंगी।
जैकलीन ने बताया कि मैं हमेशा से ही सेल्फ डिफेन्स सीखना चाहती थी और मैंने हालही में फैसला किया की मैं अक्षय कुमार की अकैडमी से सेल्फ डिफेन्स की क्लासेस लुंगी "
जैकलीन लेंगी अक्षय से मर्शियल आर्ट्स की सेल्फ -डिफेन्स क्लासेस
-
Sunday, August 23, 2015


