गायकी में शाहरुख मुझसे पीछे : सलमान

गायकी में शाहरुख मुझसे पीछे : सलमान
सुपस्टार सलमान खान का कहना है कि जहां तक गायकी का सवाल है शाहरुख इस लड़ाई में मुझसे पीछे रहेंगे। बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की तुलना शाहरुख खान के साथ की जाती है। सलमान खान ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म 'हीरो' में एक गाने को अपनी आवाज दी। इसके साथ ही वह दो नए चेहरों, सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी को लॉन्च कर रहे हैं।

वहीं 'हीरो' के एक कार्यक्रम में वह काफी मजाकिया अंदाज में नजर आए, जहां उनके साथ सूरज, अथिया, 'हीरो' के निर्देशक निखिल आडवाणी और गायक पलक मुच्छल और राहत फतेह अली खान भी मौजूद थे। सलमान ने चुटकी लेते हुए कहा कि जहां तक गायकी का सवाल है सभी खान मुझे जीतने देंगे।

संवाददाताओं ने राहत फतेह अली खान से पूछा कि शाहरुख और सलमान में ज्यादा संगीतमय कौन है। उन्होंने कहा कि मैंने सलमान खान को गाते हुए सुना है, लेकिन अभी तक शाहरुख को नहीं। सलमान ने तुरंत कहा कि कोई संभावना नहीं है कि वह लड़ाई जीतें। मैंने सुना है कि दोनों शाहरुख खान और आमिर खान मुझे जीतने देंगे। इसमें कोई संदेह नहीं।

End of content

No more pages to load