अभिनेता रणदीप हुड्डा ने कल अपनी अपकमिंग फिल्म 'मैं और चार्ल्स' का मोशन पोस्टर जारी किया। फिल्म सिनेमाघरों में 30 अक्टूबर को प्रदर्शित होगी। रणदीप की फिल्म 'मैं और चार्ल्स' सच्ची घटनाओं पर आधारित है।
रणदीप ने ट्वीट किया, `30 अक्टूबर 2015 को प्रदर्शित हो रही फिल्म 'मैं और चार्ल्स' का मोशन पोस्टर प्रस्तुत है।`
प्रवाल रमन द्वारा निर्देशित फिल्म में रणदीप के अलावा ऋचा चड्ढा, आदिल हुसैन और टिस्का चोपड़ा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
रणदीप ने 'मैं और चार्ल्स' का मोशन पोस्टर जारी किया
-
Sunday, September 13, 2015


