आकर्षक व्यक्तित्व में सलमान शाहरुख से आगे

आकर्षक व्यक्तित्व में सलमान शाहरुख से आगे
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान सबसे आर्कषक व्यक्तित्व की सूची में सबसे आगे हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और आमिर खान जैसे अभिनेताओं को पछाड़ दिया है। ट्रस्ट रिसर्च एडवाइजरी (टीआर) ने 16 शहरों में सर्वेक्षण कराया, जिसके मुताबिक 'बजरंगी भाई' के अभिनेता भारत के सबसे आर्कषक व्यक्तित्व बन गए हैं। खुद को बांड इंटेलीजेंस कंपनी बताने वाली टीआरए की सूची में सलमान खान के बाद, अमिताभ बच्चन(72) और शाहरुख खान (49) हैं।

महिलाओं में सबसे आगे अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हैं और कैटरीना कैफ चौथे नंबर पर हैं। इस साल की सूची में दीपिका के बाद महेंद्र सिंह धौनी, राहुल द्रविड़, रणवीर कपूर, हेमा मालिनी, सचिन तेंदुलकर, आमिर खान और विराट कोहली हैं।

सूची में सिनेमा और खेल जगत की कुल 11 हस्तियों को शामिल किया गया है।

टीआरए के सीईओ एन. चंद्रमौलि के अनुसार, "हम अक्सर शारीरिक सुंदरता को आर्कषक मान लेते हैं, सच तो यह है कि आर्कषण के चार तत्व हैं-समझदारी, भावना, आकांक्षा और व्यवहार।"

End of content

No more pages to load