बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी आतिया की नजर में अभिनेता सलमान खान बहुत ही शांत और आकर्षक बॉस हैं।
आतिया ने सलमान द्वारा निर्मित फिल्म 'हीरो' से बॉलीवुड में कदम रखा है। आतिया के साथ आदित्य पांचोली के बेटे सूरज पांचोली भी इस फिल्म में हैं।
आतिया ने कहा, "वह मेरे शिक्षक या उपदेशक नहीं हैं। लेकिन हमारे बॉस हैं और बहुत ही शांत, आकर्षक बॉस।"
आतिया का मनना है कि अभिनय किसी फिल्म स्कूल में नहीं सीखा जा सकता, बल्कि इसे फिल्म के सेट पर और खुद से सीखा जा सकता है।
न्यूयॉर्क में एक फिल्म स्कूल से अभिनय सीखकर आईं आतिया ने कहा, "हमने अपने किरदार, स्क्रिप्ट, दृश्यों के बारे में बेहतर समझ बनाने के लिए फिल्म शुरू होने से पहले तीन महीने का वर्कशॉप किया। लेकिन मैंने महसूस किया कि आपको फिल्म के बारे में जानने-समझने के लिए किसी स्कूल जाने की जरूरत नहीं है।"
निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित 'हीरो' 11 सितंबर को प्रदर्शित हुई है। यह 1983 में निर्मित सुभाष घई की सुपरहिट फिल्म की रीमेक है।
आतिया की नजर में सलमान शांत और आकर्षक बॉस
-
Friday, September 18, 2015


