मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के फैन्स को अब इंतजार है उनकी आने वाली फिल्म 'दंगल' का। वहीं अब उनके फैन्स को फिल्म का फर्स्टलुक देखने को मिलेगा। जानकारी है कि आमिर खान की आगामी फिल्म 'दंगल' का फर्स्टलुक हो गया है रिलीज। इसको लेकर खुद आमिर खान ने अपने फैन्स को टि्वटर पर जानकारी दी है।
अपने टि्वटर हैंडल अकाउंट पर आमिर ने भी अपनी फिल्म 'दंगल' के फर्स्ट लुक को रिलीज किया है। बता दें कि आमिर फिल्म में एक रेसलर की भूमिका निभा रहे हैं। जैसा कि आमिर की लगभग हर एक फिल्म में उनका एक डिफ्रेंट लुक सामने आता है, वैसे ही इस फिल्म में भी बदले हुए आमिर खान देखने को मिलेंगे। फिल्मों में अपने लुक को बदलने के लिए आमिर जबरदस्त मेहनत करते हैं।
फिल्म के फर्स्टलुक में आमिर गुस्से में नजर आ रहे हैं। आमिर इससे पहले फिल्म 'पीके' में नजर आए थे। इस फिल्म में भी आमिर अलग लुक में नजर आए थे। उन्होंने इसमें एक एलियन की भूमिका निभाई थी। फिल्म बॉलीवुड की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। दर्शकों ने उनके एलियन अवतार को काफी पसंद भी किया था। वहीं अब आमिर पहलवान बनकर दर्शकों को रिझाने वाले हैं।
इस फिल्म के लिए आमिर ने जमकर पसीना बहाया है। इसके लिए उन्होंने अपना वजन भी बढ़ाया है। आमिर इन दिनों पूरी तरह से शाकाहारी खाना खा रहे हैं। इनकी पत्नी किरण राव ने इस बात का खुलासा किया था कि आमिर देर रात तक कई रेसलिंग चैनल देखते हैं, ताकि वे अपने किरदार को पर्दे पर जीवंत दिखा सकें।
आमिर की फिल्म 'दंगल' का फर्स्टलुक जारी
-
Thursday, September 24, 2015


