सनी को आमिर लगते हैं हॉट

सनी को आमिर लगते हैं हॉट
स्नैपडील का नया एड आया है जिसमें आमिर अपने मोटापे पर खुद ही मस्ती करते नज़र आ रहे हैं। विज्ञापन का नाम 'आमिर शरारत' है जिसमें मोटे आमिर खान अपने कपड़ों को दोष देते हुए दिख रहे हैं।

एड में आमिर कह रहे हैं ''हम अभी भी वहीं खड़े हैं, न हम बदले न हम मोटे हो रहे हैं। ये तो कमबख्त कपड़ों की है शरारत, जो अपने आप छोटे हो रहे हैं।''

आमिर के इस एड को जैसे ही बेबी डॉल सनी लियोनी ने देखा उन्होनें आमिर के लिए अपने इश्क का इजहार सरेआम ट्विटर पर कर दिया।

सनी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''आमिर मैंने स्नैपडील के एड में आपको देखा। तुम मोटे हो या नहीं लेकिन अभी भी हॉट हो। लव यू'' अपने इस ट्वीट में सनी ने किस करता हुआ स्माइली भी लगाया है।

अब आमिर खान ने सनी लियोनी के ट्वीट का रिप्लाई किया है। सनी के इस ट्वीट के जवाब में आमिर ने लिखा, "आपका शुक्रिया सनी लियोनी। आप बहुत नेक हैं।"

End of content

No more pages to load