सुजेन ने शादी की अफवाहें फैलाने वालों को लताड़ा

सुजेन ने शादी की अफवाहें फैलाने वालों को लताड़ा
बॉलीवुड स्टार रितिक रौशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान ने बुधवार को फिर से उनकी शादी की खबरों को पूरी तरह नकारते हुए कहा कि इस तरह की झूठी खबरों से भावनाएं आहत होती हैं।

एक सफल इंटीरियर डिजायनर सुजेन ने अर्जुन रामपाल से उनकी कथित शादी की खबरों को नकारते हुए एक बयान जारी किया।

सुजैन ने कहा, 'मीडिया में लगातार लगाए जा रहे कयासों से मुझे अहसास हुआ है कि कुछ लोग मेरे बारे में झूठी खबरें फैलाने में लगे हैं। शादी और कॉफी शॉप में मुलाकातों की मनगढंत कहनियां गढ़ी जा रही हैं। झूठी खबरों को सच्चा बताकर पेश किए जाने पर भावनाएं आहत होती हैं। मैं एक अकेली कामकाजी मां हूं और इस तरह रहने पर मुझे गर्व है।'

चार साल डेटिंग और 2000 में शादी के बाद सुजैन और रितिक 2013 में एक-दूसरे से अलग हो गए थे।

पहले भी सुजैन ने अपनी शादी टूटने के लिए अर्जुन को जिम्मेदार करार दिए जाने की खबरों का सख्त विरोध किया था। कई खबरों में अर्जुन को सुजैन और रितिक की शादी टूटने का जिम्मेदार बताया गया था। इसी सप्ताह अर्जुन और सुजैन को यहां एक कॉफी शॉप में साथ देखे जाने की खबर दी गई थी।

End of content

No more pages to load