'कोर्ट' से पहले ऑस्कर में भेजी गईं फिल्में स्तरहीन

'कोर्ट' से पहले ऑस्कर में भेजी गईं फिल्में स्तरहीन
अभिनेता इरफान खान का कहना है कि ऑस्कर में भेजी गई चैतन्य तम्हाने की मराठी फिल्म 'कोर्ट' भारत की ओर से भेजी गई पिछली कुछ 'स्तरहीन' फिल्मों से बेहतर हैं। चैतन्य की फिल्म 'कोर्ट' को 88वें ऑस्कर पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म श्रेणी में भेजा गया है।

इरफान ने बताया कि चैतन्य की फिल्म 'कोर्ट' काफी अच्छी है। मुझे बाकी फिल्मों के बारे में नहीं पता। कुछ साल पहले भेजी गईं फिल्में स्तरहीन थीं। यह उनसे बेहतर है। इससे पहले 'पान सिह तोमर' और 'द लंचबॉक्स' को ऑस्कर में भेजने के लिए राय लगभग बन गई थी, लेकिन भारतीय फिल्म संघ द्वारा नियुक्त निर्णायक ने अंत में 'बर्फी' और 'द गुड रोड' को ऑस्कर के लिए चुन लिया था।

इरफान का कहना है कि भारत में एक ऐसा निकाय होना चाहिए, जो सही फिल्मों को चुनें और उन्हें महत्वूर्ण पुरस्कार समारोहों में भेजे। गौरतलब है कि इरफान अभिनीत फिल्म 'जज्बा' नौ अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में इरफान के साथ ऐश्वर्या राय भी नजर आएंगी।

End of content

No more pages to load