सलमान की 'प्रेम रतन..' के साथ रिलीज होगा 'दिलवाले' का ट्रेलर

सलमान की 'प्रेम रतन..' के साथ रिलीज होगा 'दिलवाले' का ट्रेलर
सलमान खान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की रिलीज के साथ ही शाहरुख की फिल्म 'दिलवाले' का ट्रेलर जारी किया जाएगा। इस फिल्म में दर्शकों को एक बार फिर शाहरुख-काजोल की जोड़ी देखने को मिलेगी। 'प्रेम रतन धन पायो' 12 नवंबर को रिलीज होगी।

दिलवाले का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं और यह 18 दिसंबर को रिलीज होगी। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट (आरसीई) के मुख्य राजस्व अधिकारी गौरव वर्मा ने कहा कि वह इस कदम के लिए सलमान और राजश्री प्रॉडक्शंस के आभारी हैं। वर्मा ने एक बयान में कहा कि आरसीई सलमान और राजश्री प्रॉडक्शंस का शुक्रिया अदा करता है।

शाहरुख और सलमान असल जिंदगी में अपने खट्टे-मीठे संबंधों के लिए जाने जाते हैं। इन्होंने बड़े पर्दे पर 'करन अर्जुन', 'हम तुम्हारे हैं सनम' और 'कुछ कुछ होता है' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

ऐसा लग रहा है कि ये दोनों खान बॉलीवुड में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा दे रहे हैं, क्योंकि शाहरुख ने सलमान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का फर्स्ट लुक ट्विटर पर जारी किया था। सलमान ने भी अगले साल ईद पर रिलीज होने जा रही अपनी फिल्म 'सुल्तान' और शाहरुख की 'रईस' को 'डबल धमाका' बताया है।

End of content

No more pages to load