'अगर तुम साथ हो' है दीपिका के दिल के करीब

'अगर तुम साथ हो' है दीपिका के दिल के करीब
रणबीर और दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म तमाशा का नया गाना 'अगर तुम साथ हो' हाल ही में रिलीज़ हुआ। ये गाना बहुत ही खूबसूरत और दिलों को छू लेने वाला है। 'अगर तुम साथ हो' गाना दीपिका के दिल के बहुत ही ज्यादा करीब है और इस फिल्म का ये उनका सबसे पसंदीदा गाना भी है ।

इस गाने का वीडिओ काफी इमोश्नल है। इसको शूट करते वक़्त दीपिका काफी भावुक हो गई थी। ये गाना बहुत ही इमोशनल होने के कारण उनके लिए इसे शूट करना बड़ा ही मुश्किल भरा रहा। अलका याग्निक और अरिजीत सिंह की मधुर आवाज़ के साथ ए आर रहमान का म्यूजिक सोने पर सुहागा है।

इम्तियाज़ अली का निर्देशन और रणबीर-दीपिका की पसंदीदा जोड़ी, का 'तमाशा ' बड़े परदे पर अपना कमाल दिखाने पूरी तरह से तैयार है। फिल्म 27 नवंबर को रिलीज़ होने जा रही है।

End of content

No more pages to load