'की एंड का' गीत-दृश्य में करीना ने पहना 32 किलो का लहंगा

'की एंड का' गीत-दृश्य में करीना ने पहना 32 किलो का लहंगा
अभिनेत्री करीना कपूर ने आर. बाल्की की फिल्म 'की एंड का' के लिए 30 किलो से अधिक वजन का भारी लहंगा पहना। लहंगा मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया था। फिल्म से एक सूत्र ने कहा, `हालांकि करीना फिल्म में पूरी तरह पश्चिमी रंग में रंगी हैं, वह अपने प्रशंसकों को निराश करना नहीं चाहती, इसलिए वह 'की एंड का' के गीत के लिए भारतीय बन गई हैं।`

बताया जा रहा है कि लहंगा नेट की कई परतों पर कारीगरी से सजा हुआ है। इसे 'जब वी मेट' की अभिनेत्री ने गीत के लिए पहना, उन्होंने यहां स्टूडियों में गीत के लिए दो दिन से अधिक शूटिंग की।

सूत्र ने बताया, `करीना ने भीषण गर्मी में भारी लहंगा पहन कर दो दिन तक शूटिंग की और इसके लिए सभी ने उनकी सराहना की।`

फिल्म 'की एंड का' में अर्जुन कपूर भी हैं।

End of content

No more pages to load