'बाजीराव मस्तानी' का पहला पोस्टर रिलीज हुआ

'बाजीराव मस्तानी' का पहला पोस्टर रिलीज हुआ
फिल्मकार संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' को लेकर चर्चा है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगे। फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है।

मुंबई में हुए इस इवेंट में जो पोस्टर रिलीज किया गया उसमें रणवीर सिंह एक योद्धा के लुक में नजर आ रहे हैं।

'बाजीराव मस्तानी' मराठा पेशवा बाजीराव की प्रेम कहानी है। इसमें बाजीराव का कैरेक्टर रणवीर सिंह, दूसरी पत्नी मस्तानी का रोल दीपिका पादुकोण ने और पहली पत्नी काशीबाई का किरदार प्रियंका चोपड़ा ने निभाया है।

यह फिल्म भी तभी रिलीज होगी जब शाहरुख की फिल्म 'दिलवाले' रिलीज होगी। इस लिहाज से एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों की टक्कर देखने को मिलेगी।

End of content

No more pages to load