देखिए, शाहरुख और काजोल की 'दिलवाले' का ट्रेलर

देखिए, शाहरुख और काजोल की 'दिलवाले' का ट्रेलर
'दिल तो हर किसी के पास होता है, लेकिन सब दिलवाले नहीं होते', शाहरुख खान और काजोल की अपकमिंग फिल्‍म 'दिलवाले' का ट्रेलर इसी लाइन से शुरू होता है, जिसे शाहरुख ने अपने रोमांटिक अंदाज में कहा है।

रोहित शेट्टी निर्देशित शाहरुख-काजोल स्‍टारर 'दिलवाले' का ट्रेलर मुंबई में सोमवार की शाम एक बड़े से फंक्‍शन के दौरान लॉन्‍च किया गया।

ट्रेलर लॉन्‍च के मौके पर रोहित शेट्टी, शाहरुख, काजोल, वरुण धवन, कृति सेनन, वरुण शर्मा, जॉली लीवन, बोमन ईरानी और संजय मिश्रा मौजूद थे।

इस मौके पर शाहरुख और काजोल के ढेरों फैन्‍स के साथ-साथ मीडिया भी मौजूद थी।

फिल्‍म में शाहरुख-काजोल की केमिस्‍ट्री काफी अच्‍छी नजर आ रही है। इस बार दोनों के बीच एक अलग तरह की लव स्‍टोरी देखने को मिलेगी, ट्रेलर से ऐसी उम्‍मीद जग रही है। काजोल ने फिल्‍म में मीरा का किरदार निभाया है।

शाहरुख का एक डायलॉग है- मीरा आज के बाद अपना चेहरा मत दिखाना, जान ले लूंगा।

शाहरुख फिल्‍म में वरुण धवन के भाई और एक क्रिमिनल के किरदार में नजर आ रहे हैं। शाहरुख कहते हैं- हम शरीफ क्‍या हुए पूरी दुनिया ही बदमाश बन गई। वह ट्रेलर के दौरान काफी हथियार चलाते नजर आ रहे हैं।

रोहित शेट्टी की फिल्‍म हो और महंगी गाडि़यों की टक्‍कर ना हो, ऐसा कैसे हो सकता है। 'दिलवाले' में भी महंगी गाडि़यां पहाड़ों से गिरतीं और टूटती नजर आ रही हैं।

हाल ही में मेकर्स ने 'दिलवाले' का पोस्‍टर लॉन्‍च किया था, जिसमें शाहरुख, काजोल, वरुण, कृति ने एक-दूसरे के मुंह को हाथ से छुपाया हुआ था।

'दिलवाले' अगले महीने 18 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इसी दिन रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की 'बाजीराव मस्‍तानी' रिलीज हो रही है।


End of content

No more pages to load