सुपरस्टार शाहरुख खान का कहना है कि उन्हें काजोल को दोस्त कहना अनोखा लगता है। शाहरुख और काजोल पांच साल बाद फिल्म 'दिलवाले' में बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। शाहरुख ने अपनी आने वाली फिल्म 'दिलवाले' के गीत 'गेरुआ' की शुरुआत के अवसर पर कहा, `मैं और काजोल करीबी दोस्त है, फिर भी उन्हें दोस्त कहना अजीब लगता है।
20 से 22 साल पहले हमने अपने करियर की शुरुआत की। हमारा काफी सहज रिश्ता है।`उन्होंने कहा, `हम एक-दूसरे की देखभाल आसानी और स्वाभाविक रूप से करते हैं। जब भी हम मिलते हैं तो लगता है कि हमने जहां से छोड़ा वहीं से शुरू किया है। इसलिए आराम, प्यार, देखभाल और वास्तविक है।
`'गेरुआ' रोहित शेट्टी की फिल्म का पहला गीत है।उन्होंने कहा, `यह खूबसूरत और प्यारा गीत रोहित का विचार था, इसलिए सबकुछ टीम ने शुरू की। हम (वह और काजोल) अलग से गीत को देख रहे थे और अब हम 20 साल बाद सिनेमा का व्यापार कर रहे हैं।`फिल्म 'दिलवाले' 18 सितंबर को प्रदर्शित हो रही है। फिल्म में वरुण धवन और कृति सैनन भी हैं।
काजोल को दोस्त कहना शाहरुख के लिए अनोखा
-
Tuesday, November 24, 2015


