आखिरकार वरुण धवन और कृति सेनन पर फिल्माया गया फिल्म 'दिलवाले' का दूसरा गाना 'मनमा इमोशन जागे' रिलीज हो ही गया। इसमें हिप हॉप के साथ आपको भोजपुरी टच भी है। वरुण और कृति के बीच कैमेस्ट्री भी काफी कमाल की है। दोनों को देख कर लग रहा है कि शाहरुख-काजोल के साथ वो भी सिल्वर स्क्रीन पर आग लगाने को तैयार हैं। फिलहाल उनके इस गाने को हॉट स्टार पर रिलीज किया गया है।
इस गाने से पहले 'दिलवाले' के मेकर्स ने इसके प्रति दिलचस्पी बढ़ाने के लिए वरुण और कृति का एक पोस्टर भी जारी किया था। इसमें दोनों काफी कूल एंड हॉग लग रहे थे। वैसे आपको यह भी बता दें कि यह फिल्म 18 दिसंबर को रिलीज होने वाली है और बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' से होने वाली है।
बता दें कि इससे पहले शाहरुख खान और काजोल पर फिल्माया गाना 'गेरुआ' जारी किया गया था, जिसे जबरदस्त सफलता मिली। अभी तक इस गाने को लाखों पर इंटरनेट पर देखा जा चुका है। फिल्म का एक ट्रेलर भी जारी किया जा चुका है। वैसे वरुण धवन और कृति पर इस फिल्म में कुछ और गाने भी फिल्माए गए हैं।
फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है और ताजा गाना बिलकुल उन्हीं के अंदाज में फिल्माया गया है।
देखिये 'दिलवाले' का नया गाना 'मनमा इमोशन जागे'
-
Saturday, November 28, 2015


