बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' ने देश में 203.53 करोड़ रुपये की कमाई के साथ आमिर खान की '3 इडियट्स' को पछाड़ दिया है। फिल्म के निर्माताओं की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' ने 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के बाद, 203.53 करोड़ रुपये की कमाई के साथ '3 इडियट्स' को पछाड़ दिया है। जबकि फिल्म '3 इडियट्स' ने 202 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' 12 नवंबर को प्रदर्शित हुई थी। 'प्रेम रतन धन पायो' ने बुधवार तक 201.52 करोड़ रुपये कमाए थे, दूसरे दिन गुरुवार को 2.01 करोड़ रुपये की कमाई करने के बाद इसने '3 इडियट्स' को पछाड़ दिया है।
'बजरंगी भाईजान' और 'प्रेम रतन धन पायो' की सफलता के बाद यह साल सलमान के लिए खास बन गया है।
दिवाली के पहले रिलीज हुई सलमान और बड़जात्या की इस फिल्म को पहले दिन से ही अच्छा रिस्पांस मिला जबकि आलोचकों ने इसे बहुत ज्यादा नहीं सराहा था।
सलमान की 'प्रेम रतन..' ने '3 इडियट्स' को पछाड़ा
-
Monday, November 30, 2015


