रणवीर सिंह करेंगे बिग बॉस में एंट्री

रणवीर सिंह करेंगे बिग बॉस में एंट्री
अभिनेता रणवीर सिंह को टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले शो 'बिग बॉस 9' में जल्द ही देखा जाएगा। रणवीर बिग बॉस के घर अपनी आने वाली फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के प्रमोशन के लिए आएंगे।

फिल्म 'तमाशा' की प्रमोशन के लिए पिछले महीने दीपिका पादुकोण बिग बॉस के घर आई थीं। लेकिन 'बाजीराव मस्तानी' के लिए रणवीर सिंह अकेले ही बिग बॉस में एंट्री लेंगे।

घर के अंदर रणवीर अपनी पार्टनर को ढूंढते हुए नजर आएंगे, जहां घर की सभी महिला प्रतिभागियों को रणवीर की मस्तानी बनने के लिए एक परीक्षा का सामना करना पड़ेगा।

बिग बॉस का यह एपिसोड इस हफ्ते रविवार को दिखाया जा सकता है।

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' 18 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इसमें रणवीर सिंह के अलावा प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण हैं।

End of content

No more pages to load