'ढिशूम' के लिए वरुण, जॉन तैयार

'ढिशूम' के लिए वरुण, जॉन तैयार
अभिनेता-निर्माता जॉन अब्राहम और आगामी फिल्म 'ढिशूम' में उनके सह-कलाकार वरुण धवन ने फिल्म में अपने लुक की पहली झलकी जारी की।

इसमें दोनों कलाकारों को बाइक के साथ जुड़ी साइड कार में नजर आ रहे हैं।

वरुण ने ट्वीट किया, "बूम। कबीर और जुनैद का परिचय करा रहा हूं। 29 जुलाई, 2016 में 'ढिशूम' के लिए तैयार हो जाइए।"

फिल्म के पहले पोस्टर में जहां एक ओर वरुण और जॉन को बाइक और उससे जुड़ी साइड कार में देखा जा रहा है, वहीं उनके पीछे कई अन्य बाइक को भी देखा जा सकता है। यह पूरा दृश्य किसी रेगिस्तान का लगता है। पोस्टर में पीछे ऊंट भी नजर आ रहे हैं।

वरुण के भाई रोहित द्वारा निर्देशित फिल्म की कहानी मध्य-पूर्व की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में जैकलीन फर्नाडीस और अक्षय खन्ना भी अहम भूमिका में हैं।

फिल्म की पहली झलकी की करण जौहर, संजय गुप्ता, कृति सेनन और अर्जुन कपूर ने ट्वीट कर सराहना की।

End of content

No more pages to load