परिणीति चोपड़ा के टि्वटर पर 60 लाख फॉलोअर्स

परिणीति चोपड़ा के टि्वटर पर 60 लाख फॉलोअर्स
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के टि्वटर पर 60 लाख फॉलोअर्स हो गए हैं और उन्होंने अपने प्रशंसकों को इसका शुक्रिया अदा किया है।

उन्होंने ट्वीट किया 'सब कैसे हैं। यह ब्रेक बहुत अच्छा था लेकिन मैं टि्वटर से बहुत ज्यादा समय तक दूर नहीं रह सकती। थैंक यू फोर 6 मिलियन लव'।

2011 में 'लेडिज वर्सेस रिकी बहल' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली परिणीत अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों से सोशल मीडिया से हमेशा जुड़ी रहती है। परिणीत को आखिरी बार 2014 में फिल्म 'किल दिल' में बड़े पर्दे पर देखा गया था।

फिलहाल उनकी झोली में अभी कोई फिल्म नहीं हैं।

End of content

No more pages to load