'रॉकी हैंडसम' के पहले लुक में बंदूक के साथ जॉन

'रॉकी हैंडसम' के पहले लुक में बंदूक के साथ जॉन
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम की आगामी फिल्म 'रॉकी हैंडसम' का पहला लुक जारी हो गया है। निशिकांत कामत द्वारा निर्देशित फिल्म में जॉन बंदूक ताने नजर आ रहे हैं।

जॉन ने आज ट्विटर पर अपना पहला लुक जारी कर तस्वीर पर शीर्षक लिखा,"आपके लिए फिल्म 'रॉकी हैंडसम' का पहला लुक।"

फिल्म 'धूम' के अभिनेता जॉन इस तस्वीर में काले रंग के परिधान में बंदूक ताने नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने मार्शल आर्ट के प्रकार ऐकिदो, हैपकिदो और क्रेव मागा के लिए कठिन प्रशिक्षण लिया है। फिल्म कथित तौर पर 2010 की कोरियाई फिल्म 'द मैन फ्रॉम नोवेयर' का एक रूपांतरण है।

फिल्म 'रॉकी हैंडसम' में श्रुति हासन और नतालिया कौर भी हैं। इस फिल्म में जॉन और कामत 2011 की फिल्म 'फोर्स' के बाद साथ नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल 25 मार्च, 2016 को प्रदर्शित होगी। जॉन फिलहाल सह-कलाकार सोनाक्षी सिन्हा के साथ फिल्म 'फोर्स 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

End of content

No more pages to load