आखिर 'सुल्तान' को मिल गयी उनकी बेगम!

आखिर 'सुल्तान' को मिल गयी उनकी बेगम!
सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' में अनुष्का शर्मा लीड रोल में होंगी। पिछले कई दिनों से फिल्म के लिए हिरोइन की तलाश की जा रही थी, अब जाकर अनुष्का को फिल्म के लिए फाइनल किया गया है।

इसके पहले इस फिल्म की नायिका के तौर पर कंगना रणौत, दीपिका पादुकोण, कृति सेनन और परिणीति चोपड़ा के नाम पर विचार किए जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। फिल्म में अनुष्का को लिए जाने की बात कुछ महीनों पहले भी सामने आई थी, लेकिन तब उन्होंने कहा था कि उन्हें इस फिल्म में काम करने का कोई प्रस्ताव नहीं मिला।


अब वाईआरएफ की कास्टिंग निर्देशक शानू शर्मा ने ट्विटर पर ट्वीट किया, है कि सुल्तान में अनुष्का शर्मा अभिनेत्री होंगी। 'सुल्तान' के आधिकारिक ट्विटर पेज पर भी उनका फिल्म में स्वागत किया गया है।

End of content

No more pages to load