अनुष्का शर्मा अपनी आगामी फिल्म 'सुल्तान' में काम करने के लिए उत्साहित हैं। इस फिल्म में सलमान खान मुख्य भूमिका में हैं। अनुष्का ने ब्रिटानिया फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह के मौके पर कहा कि मैं 'सुल्तान' में सलमान के साथ काम करने के लिए ट्रेनिंग ले रही हूं।
अनुष्का ने कहा कि मैं फिल्म और इसके किरदार को लेकर उत्साहित हूं। उन्होंने कहा कि वह फिल्म के इंतजार में उत्सुक हैं।27 साल की अनुष्का इससे पहले शाहरुख खान और आमिर खान के साथ काम कर चुकीं हैं।
इसके अलावा अनुष्का 'दबंग' अभिनेता सलमान खान की प्रशंसक हैं।
उन्होंने कहा कि उनके व्यक्तित्व की वजह से कोई भी उन जैसा नहीं है। अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशिक फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होगी।
'सुल्तान' के किरदार के लिए उत्साहित अनुष्का
-
Thursday, January 14, 2016


