एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'रॉक ऑन 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसे लेकर उनकी चर्चा भी होती है। मगर वो नर्वस हैं। इसका कारण कोई दूसरी ही फिल्म है। वैसे जानकारी के मुताबिक श्रद्धा इस साल चार फिल्मों में नजर आएंगी। ऐसे में परेशान होना बनता है।
श्रद्धा ने कहा 'मैं इस बात को लेकर उत्साहित हूं। मगर साथ में दो फिल्मों को लेकर नर्वस भी हूं। एक 'हाफ गर्लफ्रेंड" और दूसरी करण जौहर के साथ वाली फिल्म।'
श्रद्धा ने बताया 'इस साल मैं चार फिल्मों में नजर आउंगी। 'रॉक ऑन 2', 'बाघी', 'हाफ गर्लफ्रेंड' और करण जौहर की एक फिल्म। इस तरह का दबाव है। मगर साथ ही उत्साह भी है।'
फिल्ममेकर करण जौहर एक बार फिर मणि रत्नम की फिल्म 'ओके कणमणि' को रिक्रिएट करने का मन बना रहे हैं। इसमें श्रद्धा कपूर और आदित्य राय कपूर लीड रोल निभाएंगे।
मोहित सूरी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' में श्रद्धा कपूर के साथ अर्जुन कपूर नजर आएंगे।
श्रद्धा कपूर 'हाफ गर्लफ्रेंड' को लेकर नर्वस
-
Friday, January 15, 2016


