बॉलीवुड अभिनेत्री असिन थोट्टमकल ने आज माइक्रोमैक्स के संस्थापक राहुल शर्मा के साथ यहां होटल दुसित देवराना में ईसाई रीति-रिवाज से विवाह रचा लिया।
रात को दोनों हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाएंगे। दूल्हे के सबसे नजदीकी दोस्त बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार भी शादी में उपस्थित थे, जिसमें दूल्हा-दुल्हन के नजदीकी रिश्तेदारों और दोस्तों को ही आमंत्रित किया गया था। खासतौर पर दक्षिण फिल्म उद्योग में अपने काम के लिए विख्यात असिन ने 2008 में आमिर खान अभिनीत 'गजनी' के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था।
इस शादी का निमंत्रण पत्र सबसे पहले असिन और राहुल के करीबी दोस्त अभिनेता अक्षय कुमार को दिया गया था। चर्चा है कि असिन और राहुल के रिश्ते में अक्षय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
असिन ने माइक्रोमैक्स के संस्थापक संग रचाया विवाह
-
Friday, January 22, 2016


