श्रद्धा कपूर से मिलने के लिए आदित्य ने छोड़ दिया इंटरव्यू

श्रद्धा कपूर से मिलने के लिए आदित्य ने छोड़ दिया इंटरव्यू
आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'फितूर' को लेकर सुर्खियो में हैं। हाल ही में एक अजीब वाकया देखने को मिला। आदित्य ने मीडिया से बातचीत के दौरान दस मिनट का ब्रेक लिया।

शुक्रवार शाम आदित्य रॉय कपूर मीडिया से बातचीत के लिए मेहबूब स्टूडियो में मौजूद थे। इसी दौरान श्रद्धा कपूर भी अपनी फिल्म 'बाघी' की शूटिंग मेहबूब स्टूडियो में ही कर रही थी। ऐसे में आदित्य ने अपनी टीम से दस मिनिट का ब्रेक मांगा।

प्रत्यक्षदर्शी ने कहा 'दोनों के बीच मैसेज के जरिए मिलना तय हुआ। इंटरव्यू को बीच में छोड़ आदित्य तुरंत ही श्रद्धा की वेनिटी वेन में मिलने चले गए। कारण कि वो बाहर इंतजार कर रही थी।'

इस मीटिंग के बाद आदित्य ने इंटरव्यू जारी रखा। वो बेहद खुश नजर आ रहे थे। श्रद्धा को भी यह कहते सुना गया कि उन्हें फिल्म फितूर में आदित्य का लुक खासा पसंद आ रहा है। उन्हें फिल्म का ट्रेलर खूब पसंद आया है।

End of content

No more pages to load