XXX द रिटर्न ऑफ़ Xander केज : विन डीजल और दीपिका पादुकोण की हॉट तस्वीरें आई सामने

XXX द रिटर्न ऑफ़ Xander केज : विन डीजल और दीपिका पादुकोण की हॉट तस्वीरें आई सामने
दीपिका पादुकोण ने अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'ट्रिपल एक्स द रिटर्न ऑफ एक्सजेंडर केज' की शूटिंग कनाडा में शुरू कर दी है।

हाल ही में फिल्म की शूटिंग की कुछ फोटोज सीधे सेट्स से सामने आई हैं, जिसमें दीपिका हॉलीवुड स्टार विन डीजल के साथ दिख रही हैं। विन डीजल ने ये फोटोज अपने इन्स्टाग्राम में फोटो शेयर की हैं| इसके साथ उन्होंने लिखा, `VinDiesel First day of filming...Xander and Serena...P.s. 17 million beautiful souls.Thanks for the love.` फिल्म के डायरेक्टर डी. जे. करूजो ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर शूटिंग की फोटो पोस्ट की है।

दीपिका इस फिल्म में सेरेना का रोल निभा रही हैं, जो केज की गर्लफ्रेंड हैं और एक शिकारी भी। अपने रोल के लिए दीपिका ने कड़ी मेहनत की है।

खबरों की माने तो हॉलीवुड फिल्म की टीम से दीपिका को स्पेशल ट्रीटमेंट मिल रहा हैं और उनके लिए कई अरेंजमेंट्स किए गए हैं। उनके मेकअप, हेयर्स और डाइट का खास ख्याल रखा जा रहा है, जिसके लिए एक्सपर्ट्स की एक टीम भी हायर की गई है।

ये फिल्म ट्रिपल एक्स सीरीज की तीसरी फिल्म है, जिसमें हॉलीवुड एक्ट्रेस नीना दोब्रेव और रुबी रोज भी काम करेंगी। डीजल एनएसए एजेंट का किरदार निभा रहे सैम्यूल एल जैक्सन के साथ नजर आएंगे। विन डीजल और दीपिका की ये फिल्म 2017 में रिलीज होगी।

End of content

No more pages to load