'फितूर' में जम रही आदित्य और कैट की केमिस्ट्री

'फितूर' में जम रही आदित्य और कैट की केमिस्ट्री
बॉलीवुड एक्टर्स आदित्य रॉय कपूर और कटरीना कैफ जल्द ही फिल्म 'फितूर' में नजर आएंगे। फिल्मी गलियारों में खबर है कि इसमें आदित्य रॉय कपूर अब तक का सबसे बड़ा 'लिप किस' करते दिखाई देंगे।

हालांकि इससे पहले भी आदित्य ने फिल्मों में 'किस' किया है। इनमें 'आशिकी 2', 'ये जवानी है दीवानी' और 'दावत ए इश्क' जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। मगर यह हल्के-फुल्के अंदाज में किए गए 'किस' थे।

मगर इस फिल्म में मामला कुछ अलग होगा। हो सकता है कि इसका कारण यह भी रहा हो कि आदित्य और कटरीना के बीच फिल्म में अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिली थी।

आदित्य की अगली फिल्म 'ओके जानू' है। वो तमिल फिल्म 'ओके कनमनी' की हिन्दी रीमेक है।

इसमें आदित्य के साथ कथित गर्लफ्रेंड श्रद्धा भी नजर आ सकती हैं। यह भी एक प्रेम कहानी ही होगी। इसमें भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल सकता है।

End of content

No more pages to load