अभिनेता ऋतिक रोशन आगामी फिल्म 'काबिल' के साथ अपने नए सफर को शुरू करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री यामी गौतम को ऋतिक की सह-कलाकार के रूप में देखा जाएगा। संजय गुप्ता के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'काबिल' के निर्माता ऋतिक के पिता और फिल्मकार राकेश रोशन हैं।
ऋतिक ने सोमवार को ट्वीट किया कि मैं इस नए सफर का इंतजार कर रहा हूं। 'काबिल'- हम अपनी उम्मीद से परे कुछ करने के काबिल हैं। यामी गौतम हम धूम मचाने वाले हैं। संजय गुप्ता।
इस खबर से खुश यामी ने ट्वीट किया कि इस सफर पर जाने के लिए इंतजार नहीं कर सकती ऋतिक। आपके साथ काम करने के लिए काफी उत्सुक हूं।
संजय की पिछली फिल्म 'जज्बा' में एश्वर्य राय बच्चन को बॉलीवुड में वापसी करते देखा गया था। उन्होंने भी ट्वीट किया, 'सुप्रभात..और क्या बेहतरीन सुबह है यह। मैं उठा और देखा कि राकेश जी ने हमारी फिल्म 'काबिल' के बारे में आधिकारिक घोषणा की।'
'काबिल' में नजर आएंगे ऋतिक, यामी
-
Thursday, February 11, 2016



