'सुल्तान' के लिए अनुष्का ने शुरू कर दी है ट्रेनिंग

'सुल्तान' के लिए अनुष्का ने शुरू कर दी है ट्रेनिंग
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अगली रिलीज होने वाली फिल्म है 'सुल्तान'। इसे लेकर फिल्मी गलियारों में चर्चा जोरों पर हैं। कारण कि इसमें सलमान पहली बार एक रेसलर की भूमिका में नजर आएंगे।

सलमान ने इसके लिए न सिर्फ अपना वजन बढ़ाया है बल्कि लुक में भी बदलाव किया है। मगर इस बार मामला फिल्म की एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का है।

किरदार के लिए खुद को बदलने के मामले में वो भी पीछे नहीं है। खबर के मुताबिक अनुष्का इसके लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।

अनुष्का शर्मा ने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ शेयर की। अनुष्का ने लिखा 'नो गेन विदाउट पेन'। इसके साथ अनुष्का ने एक फोटो भी शेयर की है। इसमें अनुष्का शर्मा रेसलिंग के दाव सिखते दिखाई दे रही हैं।

End of content

No more pages to load