अक्षय कुमार की 'रुस्तम' का पहला पोस्टर हुआ रिलीज

अक्षय कुमार की 'रुस्तम' का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
पिछले दिनों अक्षय ने 'रुस्तम' का पहली लुक जारी किया था, अब उन्होंने फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया है। पोस्टर बेहतरीन हैं और फिल्म के प्रति उत्सुकता को कई गुना बढ़ाने वाला है।

अक्षय ने पोस्टर पोस्ट करते हुए ट्‍वीट लिखा है 'तीन गोलियों ने देश को तो स्तब्ध किया ही, इसका जीवन भी बदल दिया। क्या हुआ था 'रुस्तम' के साथ, जानिए 12 अगस्त 2016 को।'



नेवी अफसर बने अक्षय की इस फिल्म के पोस्टर की पंच लाइन से भी काफी अटकलें साफ होती नजर आ रही हैं। इसका हिंदी में मतलब निकलता है 'तीन शॉटस जिन्होंने देश को स्तब्ध कर दिया।'

माना जा रहा था कि 'रूस्तम', 1959 के नानावटी केस पर बनी है। अब यह बात सच होती नजर आ रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ इलियाना डिक्रूज और ईशा गुप्ता दिखने वाली हैं। इलियाना फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रोमांस करती दिखेंगी, जबकि ईशा गुप्ता एक निगेटिव किरदार निभाने वाली हैं। फिल्म में सर्पोटिंग कास्ट भी काफी तगड़ी है। सचिन खेडेकर, पवन मल्होत्रा, कुमुद मिश्रा, परमीत सेठी और बिजेंद्र काला जैसे एक्टर इस फिल्म में दिखने वाले हैं।

End of content

No more pages to load