जॉन अब्राहम की एक बार फिर एक्शन अवतार में वापसी हो चुकी है। उनकी नई फिल्म 'रॉकी हैंडसम' है, जो जबरदस्त मारधाड़ और एक्शन से भरपूर है।
इसकी झलक 'रॉकी हैंडसम' के ट्रेलर में भी देखने को मिली है, जो कि रिलीज हो गया है। जॉन अब्राहम ने ट्विटर पर इसे शेयर किया है।
सिक्स पैक बॉडी में खतरनाक स्टंट्स करते जॉन अब्राहम अपने फैंस को पंसद आ सकते हैं। 'रॉकी हैंडसम' में रोमांस भी भरपूर है। इसमें जॉन अब्राहम के अपोजिट एक बार फिर श्रुति हासन नजर आएंगी।
यह फिल्म 'रॉकी' नामक शख्स के बदले की कहानी पर बेस्ड है, जो हैंडसम भी है। 'रॉकी हैंडसम' के निर्देशक निशिकांत कामत हैं, इसलिए इस फिल्म से और भी ज्यादा उम्मीदें हैं।
'रॉकी हैंडसम' के ट्रेलर में देखिए जॉन की एक्शन
-
Thursday, March 10, 2016
कामत की पिछली रिलीज फिल्म 'दृश्यम' को काफी पसंद किया गया था। यह एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म थी, जिसे अजय देवगन, तब्बू जैसे कलाकारों ने अपने दमदार अभिनय से और भी जीवंत बना दिया था। 'रॉकी हैंडसम' 25 मार्च को रिलीज हो रही है।


