'सुल्तान' से मिला 'फैन'

'सुल्तान' से मिला 'फैन'
बॉलीवुड में इन दिनों दो फिल्मों की चर्चा जोरों पर हैं। एक है 'सुल्तान' और दूसरी है 'फैन'। 'सुल्तान' में सुपर स्टार सलमान खान नजर आएंगे वहीं 'फैन' में शाहरुख खान नजर आएंगे।

यह चर्चा तो पहले से ही है कि दोनों के बीच रिश्तों का हाल पहले से सुधर गया है। एक बार फिर पुराने दोस्त साथ हैं। एक-दूसरे की फिल्म को प्रमोट भी कर रहे हैं।

मंगलवार को एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर हुआ। इसमें शाहरुख और सलमान एक-दूसरे से मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

फिल्मों के जानकार तरण आदर्श ने ट्विटर पर यह फोटो शेयर किया। उन्होंने लिखा 'फैन' ने 'सुल्तान' से मुलाकात की।' इस फोटो में शाहरुख खान शूटिंग स्पॉट पर सलमान खान से मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

End of content

No more pages to load