जबरिया जोड़ी का ठंडा रिस्पांस: पहले दिन कमाए इतने करोड़

जबरिया जोड़ी का ठंडा रिस्पांस: पहले दिन कमाए इतने करोड़
By Vikas Tiwari

प्रशांत सिंह के निर्देशन में बनी, सिद्दार्थ मल्होत्रा और परिणीती चोपड़ा स्टारर जबरिया जोड़ी कई बार पोस्टपोन होने के बाद कल आखिरकार रिलीज़ हो गयी.

फिल्म का पहले दिन का रिस्पांस बेहद ठंडा रहा, सिद्दार्थ और परिणीती की पिछली फिल्म 'हँसी तो फसी' (2014) के बाद इस फिल्म से काफी उम्मीदें थी मगर दर्शकों का अभी तक फिल्म को ठंडा रिस्पांस ही मिल रहा है.

फिल्म के अपोजिट कोई बड़ी बॉलीवुड फिल्म भी नहीं है उसके बाद भी ऐसा रिस्पांस निराशाजनक है. शुरूआती आंकड़ों के हिसाब से पहले दिन फिल्म ने लगभग '4 करोड़' की कमाई की है.

फिल्म भारत में कुल 1800 स्क्रीन्स पर रिलीज़ हुई है और बजट 27 करोड़ के आस पास है, आज कल और फिल्म अच्छा परफॉर्म करती है तो ठीक वरना अगले हफ्ते 'मिशन मंगल' और 'बाटला हॉउस' आने के बाद फिल्म का सफाया तय है जिसके साथ ही सिद्दार्थ और परिणीती की फ्लॉप फिल्म्स की लिस्ट में एक और नाम शामिल हो जाएगा.

जबरिया जोड़ी का निर्देशन किया है प्रशांत सिंह ने, निर्माण किया है बालाजी मोशन पिकचर्स ने. फिल्म में सिद्दार्थ मल्होत्रा, परिणीती चोपड़ा, संजय मिश्रा, जावेद जाफ़री, अपारशक्ति खुराणा के साथ चन्दन रॉय सान्याल भी अहम भूमिका में है.

End of content

No more pages to load