कुली नंबर 1 रीमेक: सारा अली खान के जन्मदिन पर पहला पोस्टर जारी

कुली नंबर 1 रीमेक: सारा अली खान के जन्मदिन पर पहला पोस्टर जारी
By Vikas Tiwari

सारा अली खान आज 24 साल की हो गयी हैं और उनके 24वें जन्मदिन के मौके पर वरुण धवन और सारा अली खान स्टारर 'कुली नंबर 1 रीमेक' में वरुण धवन और सारा अली खान के फर्स्ट पोस्टर्स जारी हो गए है.

पोस्टर में सारा अली खान अपने हॉट एंड बोल्ड अवतार में नज़र आ रही हैं, वरुण और सारा के बीच की केमिस्ट्री भी जबरदस्त लग रही है जो फिल्म के लिए फैन्स में एक्साइटमेंट ज़रूर बढाने वाली है.

वरुण ने ट्विटर पर फिल्म में अपना फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा 'COOLIE NO1. Hat jao baju aya raju #firstlook'



1995 में आई 'कुली नंबर 1' में राजू के रोल में गोविंदा और मालती के रोल में करिश्मा कपूर नज़र आई थी जिन्हें इस बार वरुण और सारा ऑनस्क्रीन निभाते नज़र आएँगे. फ़िलहाल फिल्म की शूटिंग बैंकाक में जारी है और हाल ही में वरुण और सारा को एअरपोर्ट पर 'कुली नंबर 1' की जैकेट पहने भी

देखा गया था, फिल्म के प्रमोशन का कोई भी मौका छोड़ा नहीं जा रहा है और है भी 'कलंक' के बाद वरुण धवन को एक सुपरहिट फिल्म से वापसी करना ज़रूरी है.

ओरिजिनल फिल्म के डायरेक्टर डेविड धवन ही इस फिल्म को भी डायरेक्ट करेंगे और प्रोडूसर करेंगे वाशु भगनानी, जचकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख. फिल्म अगले साल 1 माय को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load