सेक्शन 375 ट्रेलर: ऋचा चड्ढा और अक्षय खन्ना की इंटेंस परफॉरमेंस

सेक्शन 375 ट्रेलर: ऋचा चड्ढा और अक्षय खन्ना की इंटेंस परफॉरमेंस
By Vikas Tiwari

ऋचा चड्ढा और अक्षय खन्ना की 'सेक्शन 375' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है फ़िल्म में अक्षय खन्ना और ऋचा दोनो वकील की भूमिका निभाते नज़र आ रहे हैं।

सेक्शन 375 भारत में बढ़ते बलात्कार के मामलों पर आधारित एक कोर्ट ड्रामा है। फ़िल्म में ऋचा चड्ढा अपने कैरियर में पहली बार वकील की भूमिका में दिखी है।

एक फ़िल्म डायरेक्टर रोहन खुर्राना पर अपनी असिस्टेंट अंजलि दांगले का बलात्कार करने का आरोप लगता है, लड़की का रेप होने पर पुलिस कंप्लेंट करवाने जाने से लेकर कोर्ट केस चलने तक उसे किन हालात से गुजरना पड़ता है, ये ट्रेलर दर्शाया गया है।



अक्षय खन्ना और ऋचा चड्ढा की एक्टिंग ट्रेलर बहुत ही बढ़िया है, ट्रेलर में कहानी को लड़का और लड़की दोनो के नज़रिए से दिखाने की कोशिश की गई है, अक्षय खन्ना का डायलाग 'कनविक्टेड रेपिस्ट का भी कांस्टीट्यूशनल राइट है कि उन्हें प्रॉपर लीगल डिफेंस मीले' इसी तरफ इशारा करता है।

2 मिनट 46 सेकंड के इस ट्रेलर में 'सेक्शन 375' नाम के इनटेंस ड्रामा की पूरी झलक देखने को मिलती है और ट्रेलर सस्पेंस क्रिएट करने में कामयाब रहता है।

अजय बहल के निर्देशन में बानी 'सेक्शन 375' 13 सितंबर को रिलीज़ होगी।

End of content

No more pages to load