भूल भुलैया 2 का पहला पोस्टर: कार्तिक आर्यन सही राह पर

भूल भुलैया 2 का पहला पोस्टर: कार्तिक आर्यन सही राह पर
By Vikas Tiwari

अक्षय कुमार की 2007 में आई फिल्म भूल भुलैया सुपरहिट रही थी, एक मलयालम फिल्म का रीमेक भूल भुलैया, अपने वक़्त में बॉलीवुड की पहली हॉरर कॉमेडी फिल्म होने के साथ - साथ अक्षय कुमार के करियर के लिए भी मील का पत्थर साबित हुई थी.

अब 13 साल बाद इसका सिक्वल बनने जा रहा है जिसमे कार्तिक आर्यन अक्षय कुमार की जगह लीड किरदार निभाते नज़र आएँगे और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' उनकी हालिया हिट 'लुक्का छुप्पी' के बाद कार्तिक के फैन्स इस फिल्म के लिए बेहद एक्साईटेड हैं.

भूल भुलैया 2 का फर्स्ट पोस्टर भी जारी हो गया और ये आपको भूल भुलैया के अक्षय की याद दिला देगा, पोस्टर में कार्तिक अक्षय की ही तरह साधू अवतार में बैठे हुए नज़र आ रहे है, एक और पोस्टर में कार्तिक नर कंकालों के बीच आराम फरमाते भी नज़र आ रहे हैं जो की दर्शकों की उत्सुकता और बढाने के लिए काफी है.

कार्तिक ने अपने इइन्स्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए भूल भुलैया की ही एक लाइन कोट की 'आमी जे तोमार, शुधो जे तोमर'-



भूल भुलैया में अक्षय कुमार के साथ विद्या बालन, शाइनी आहुजा, अमीषा पटेल और परेश रावल नज़र आये थे, वहीँ भूल भुलैया 2 में कार्तिक के साथ लीड रोल में फ़िलहाल आनन्या पाण्डेय, सारा अली खान और जहान्वी कपूर के नामों पर विचार चल रहा है.

फिल्म का निर्देशन करेंगे अनीस बज्मी और निर्माता होंगे भूषण कुमार, मुराद खेतानी और क्रिशन कुमार. फिल्म अगले साल 31 जुलाई को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load