By Vikas Tiwari
अयुश्मान खुर्राना स्टारर फिल्म ड्रीम गर्ल के ट्रेलर को शानदार रेस्पौन्स मिला है और ट्रेलर को 1 हफ्ते में लगभग सवा 2 करोड़ बार देखा जा चूका है.
अन्कन्वेंशनल और हटके रोल्स करने वाले अयुश्मन्न, विक्की डोनर, शुभ मंगल सावधान, बधाई हो जैसी हटके फिल्म्स में काम करने के बाद अब ड्रीम गर्ल में एक लड़के का किरदार निभा रहे हैं जो लड़की की आवाज़ में बात करके कई लडकों को अपना दीवाना बना देता है,
फिल्म के लिए दर्शकों की एक्साइटमेंट रोज़ बढती जा रही है और ऐसे में फिल्म का नया गाना 'दिल का टेलीफोन' रिलीज़ हो गया है, गाने में अयुश्मान का किरदार पूजा की आवाज़ में अपने चाहने वालों को गाना गा कर दीवाना बनाता हुआ नज़र आ रहा है. गाने का विडियो काफी फनी है और आपको फिल्म की कहानी की एक चुलबुली झलक दिखाता है.
ड्रीम गर्ल का फन फिल्ल्ड गाना 'दिल का टेलीफोन' रिलीज़
-
Tuesday, August 20, 2019
'दिल का टेलीफोन' को कंपोज़ किया मीत ब्रदर्स ने, लिखा है कुमार ने और गाया है मीत ब्रदर्स, जोनिता गाँधी और नकाश अज़ीज़ ने.
ड्रीम गर्ल में अयुश्मान खुर्राना के साथ नुश्रत भरुचा, अन्नु कपूर, मनजोत सिंह, विजय राज़, और सुमोना चक्रवर्ती भी नज़र आएँगे. फिल्म को डायरेक्ट किया है राज शांडिल्य ने और प्रोडूस किया गया है एकता कपूर, शोभा कपूर और नाचिकेत पन्त्वैद्य द्वारा. ड्रीम गर्ल 13 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.


