By Vikas Tiwari
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की आगामी फिल्म 'वॉर' अपने टीज़र से धमाल मचाने के बाद अब आपके लिए ट्रेलर लेकर हाज़िर है और टीज़र देख कर जो उम्मीद ट्रेलर से थी उससे ज्यादा हमें देखने को मिलता है जिसके बाद ऋतिक और टाइगर दोनो के फैन्स की उत्सुकता इस फिल्म के थामे नहीं थमेगी.
ट्रेलर में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ दोनों ही पहले कभी न देखे गए अवतार में नज़र आ रहे हैं. ट्रेलर की शुरुआत होती है एक आर्मी ऑफिसर कबीर (ऋतिक रोशन) से जो फ़ौज के खिलाफ बगावत कर चुका है, दिल्ली में मीटिंग की जाती है फैसला होता है की इससे पहले कबीर कुछ और करें उसे मरना होगा.
इस काम के लिए सीलेक्ट किया जाता है कबीर के अंडर की ट्रेन हुए खालिद (टाइगर श्रॉफ) को जिसके बाद शुरू होती है गुरु और शागिर्द के बीच 'वॉर'. ट्रेलर में एक्शन और फाइटिंग सीन्स बेहतरीन हैं और वीईफीक्स वर्क एक दम असली नज़र आता है. फिल्म में ऋतिक और टाइगर दोनों की अपने बेस्ट अवतार में हैं लेकिन ऋतिक का करैक्टर काफी रॉ है जो की फैन्स को बहुत पसंद आने वाला है.
ट्रेलर में वानी कपूर की एक झलक मिलती है मगर उसमे भी वे एक छाप छोड़ने में कामयाब रहती हैं और उनका लुक भी काफी ग्लैमरस है. आदित्य चोपडा द्वारा निर्मित 'वॉर' का निर्देशन किया है सिद्दार्थ आनंद ने और फिल्म में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के साथ वानी कपूर पहली बार स्क्रीन शेयर करती नज़र आएंगी. फिल्म इस साल 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
‘वॉर’ ट्रेलर: ऋतिक - टाइगर की एक्शन पैक्ड फिल्म का ट्रेलर जारी!
-
Tuesday, August 27, 2019


