मकबूल खान की 'खाली - पीली' में ईशान खट्टर और आनन्या पाण्डेय!

मकबूल खान की 'खाली - पीली' में ईशान खट्टर और आनन्या पाण्डेय!
By Vikas Tiwari

करण जोहर की 'धड़क' से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले ईशान खट्टर और 'स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2' से अपने किरदार 'श्रेया' के लिए तारीफें बटोरने वाली आनन्या पाण्डेय जल्द ही मकबूल खान द्वारा निर्देशित फिल्म 'खाली - पीली' में साथ नज़र आएँगे.

फिल्म के टाइटल 'खाली - पीली' की ही तरह फिल्म से ईशान और आनन्या का फर्स्ट लुक भी काफी दिलचस्प है, जिसमे दोनो एक दूसरे की आँखों में देखते नज़र आ रहे हैं. आनन्या कैजुअल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं और ईशान मूछों के साथ टपोरी लुक में अपने 6 पैक ऐब्स शो ऑफ करते नज़र आ रहे हैं. फिल्म का फर्स्ट लुक आनन्या ने अपने इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साथ कुछ देर पहले शेयर किया-



फर्स्ट लुक से फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा नज़र आ रही है. 'खाली - पीली' के निर्माता जी स्टूडियोज, सुल्तान, टाइगर जिंदा है और भारत जैसी फिल्मों के निर्देशक कबीर खान और हिमांशु मेहरा हैं. फिल्म में ईशान और आनान्या की फ्रेश जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर दिखेगी, बाकि स्टारकास्ट का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है.

खाली - पीली की शूटिंग 11 सितम्बर शुरू होगी और फिल्म अगले साल 12 जून 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज़ की की जाएगी.

End of content

No more pages to load