By Vikas Tiwari
हम सभी के साथ कभी न कभी खासकर कॉलेज लाइफ में ऐसा होता है कि कोई हमें बहुत पसंद आ जाता है, प्यार कहिये या कुछ और पर उस शख्स को देखने का मन हर वक़्त करता है, हर वक़्त उसी के बारे में हम सोचते हैं उनसे बात भी करना चाहते हैं मगर जब वो शख्स सामने आता है तो हमारी बत्ती गुल हो जाती है।
इस बात से लड़के खासकर रिलेट कर पाएंगे और यही नया - नया प्यार और एक दूसरे से बात करने का स्ट्रगल देखने को मिलेगा आपको छिछोरे के नए गाने 'खैरियत' में।
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी छिछोरे का ये रोमांटिक गाना श्रद्धा कपूर और सुशांत सिंह राजपूत के किरदारों के कॉलेज के प्यार, उस प्यार का स्ट्रगल और मिठास दर्शाता है जिसे देख आपको अपना पहला प्यार याद भी आएगा और उनसे बात करने के लिए आपको कितनी हिम्मत जुटानी पड़ी थी ये भी, कई तो कभी वो हिम्मत जुटा ही नहीं पाए।
छिछोरे: श्रद्धा - सुशांत का रोमांस दर्शाता गाना खैरियत
-
Tuesday, September 03, 2019
गाने को आवाज़ दी है अरिजीत सिंग ने और लिखा है अमिताभ भट्टाचार्य ने, वीडियो में सुशांत - श्रद्धा के कॉलेज रोमांस के साथ शादी के बाद कि भी एक झलक मिलती है, गाना बेहद खूबसूरत है देखने में भी और सुनने में भी।
बात दें कि छिछोरे में दोनों पहली बात एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे और ट्रेलर और म्यूजिक की वजह से दर्शक इस फ़िल्म को देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी छिछोरे को प्रोड्यूस किया है फॉक्स स्टार स्टूडियोज़ और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने, फ़िल्म इस शुक्रवार 6 सितंबर को रिकीज़ हो रही है।


