By Vikas Tiwari
'इक मुलाकात में बात ही बात में उनका यूँ मुस्कुराना गज़ब हो गया', अगर आपको कभी प्यार हुआ है तो ड्रीम गर्ल के गाने 'इक मुलाकात' की ये लाइन आप सिर्फ सुन ही नहीं महसूस भी कर पाएँगे.
जी हाँ, अयुश्मान खुर्राना और नुश्रत भरुचा स्टारर फिल्म ड्रीम गर्ल का रोमांटिक गाना 'इक मुलाकात' जारी कर दिया गया है. गाने में अयुशमान और नुश्रत के बीच की केमिस्ट्री बेहद खूबसूरत और क्यूट लग रही है जिसे देख कर फिल्म देखने के लिए आपकी उत्सुकता बढ़ना तय है.
गाने की शुरुआत में आयुष्मान का किरदार नुश्रत से कहता है की 'मैं चाहता हूँ की हम दोनों का बिजली का बिल एक ही कनेक्शन पे आये' जिसके जवाब में नुश्रत कहती हैं 'पहले कनेक्शन तो एक हो जाए' इस डायलाग पर सिनेमाघरों में खूब शोर मचने वाला है इसके साथ - साथ गाने में दोनों के एक्सप्रेशंस भी गाने में कमाल के हैं जिनके साथ अल्तमश फरीदी और पलक मुछ्छल की आवाजों ने कमाल कर दिया है.
ड्रीम गर्ल का गाना 'इक मुलाकात': आयुष्मान - नुश्रत की क्यूट केमिस्ट्री
-
Tuesday, September 03, 2019
गाने को लिखा है शब्बीर अहमद ने और म्यूजिक दिया है मीत ब्रदर्स ने जो की बेहतरीन है. फिल्म का यह अब तक का सबसे बढ़िया गाना है यह कहना गलत नहीं होगा जिसमे अयुश्मान और नुश्रत के किरदारों का प्यार और नोक झोंक दोनों देखने को मिलती है.
बता दें की ड्रीम गर्ल में अयुश्मान, 'लोकेश बिष्ट' का किरदार निभाते दिखेंगे जो एक लड़की पूजा बनकर लोगों से बात करता है और उन्हें अपना दीवाना बना देता है. फिल्म में नुश्रत लोकेश की गर्लफ्रेंड डॉली के किरदार में और अन्नू कपूर उसके पिता का रोल निभाते दिखेंगे. साथ ही मनजोत सिंह, विजय राज़, सुमोना चक्रवर्ती और निधि बिष्ट भी आहा किरदारों में दिखेंगे. फिल्म को डायरेक्ट किया है राज शांडिल्य ने और यह रिलीज़ होगी 13 सितम्बर को.


