पांचवे दिन साहो की एंट्री हुई 100 करोड़ क्लब में!

पांचवे दिन साहो की एंट्री हुई 100 करोड़ क्लब में!
By Vikas Tiwari

प्रभास और श्रद्धा कपूर की साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म साहो को चाहे अच्छे रिव्यु न मिले हों लेकिन फिल्म इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त बिज़नस करने में कामयाब रही है.

ये प्रभास की फैन फौलिंग का ही नतीजा है की साहो पहले दिन 24 करोड़ (हिंदी) रूपए और पहले वीकेंड 79 करोड़ रूपए की ओपनिंग लेने में कामयाब रही और अब आखिरकार फिल्म ने पांचवें दिन 100 करोड़ क्लब में भी एंट्री मार ली है.

साहो के हिंदी वर्ज़न ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 101 करोड़ रूपए की कमाई कर ली है, मंगलवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से 8 करोड़ रूपए जुटाए. इस साल 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली साहो नौवीं फिल्म है और 5 दिन में ये आंकड़ा पार करने वाली कबीर सिंह और मिशन मंगल के बाद तीसरी फिल्म है.

दूसरी तरफ वर्ल्डवाइड कलेक्शंस की तरफ देखा जाए तो साहो ने चार दिनों में 350 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। फिल्म के निर्माता यूवी क्रीएशंस ने ट्वीट कर ये जानकारी दी-



30 अगस्त को रिलीज़ हुई साहो ने पहले दिन 24.40 करोड़ दुसरे दिन 25.20 करोड़ रुपये और रविवार को 29.48 करोड़ रुपये कमाए थे। पहले सोमवार को साहो को गणेश चतुर्थी की आंशिक छुट्टी का फ़ायदा मिला और कलेक्शंस 14.20 करोड़ रुपये रहे। बता दें की साहो में प्रभास और श्रद्धा कपूर के साथ जैकी श्रॉफ, नील नितिन मुकेश, मंदिरा बेदी, चंकी पाण्डेय, महेश मांजरेकर, अरुण विजय, वेनेला किशोर, मुरली शर्मा ने भी अहम् किरदार निभाये हैं.

End of content

No more pages to load