रणबीर - अलिया की शादी की फोटो वायरल!

रणबीर - अलिया की शादी की फोटो वायरल!
रणबीर कपूर और लिया भट्ट लगभग 2 साल से एक दुसरे के साथ हैं. दोनों का रेलाशंशिप उनकी आगामी फिल्म ब्रह्मास्त्र के साथ ही शुरू हुआ था और तब से दोनों अपने प्यार और दतीं की वजह से ख़बरों में बने रहते हैं.

हाल ही में अम्बानी परिवार की गणेश चतुर्थी की पूजा में भी दोनों को साथ में देखा गया था जिसकी तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थी और अब खबर है की आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने शादी कर ली है.

जी, सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीर खूब वायरल हो रही हिया जिसे देख कर लग रहा है दोनों ने शादी कर ली दोनों दूल्हा - दुल्हन के कपड़ों में बहुत खुश भी नज़र आ रहे हैं और इसे देख कर दोनों के फैन्स भी काफी खुश हुए होंगे, देखिये-



लेकिन ये ख़ुशी ज्यादा देर की नहीं है, किसी भी नतीजे पर पहुँचने से पहले आपको बता दें की ये तस्वीर एडिटेड है. अलिया भट्ट ने हाल ही में एक वेडिंग डिज़ाइनर ब्रांड के लिए एड शूट किया है जिसमे उनके सामने के मॉडल के चेहरे पर रणबीर का चेहरा लगा दिया है. पेश है आपके लिए असली तस्वीर-



अब बात ये है की जिसने भी ये एडिटिंग की है बहुत बढ़िया की है, भाईसाहब/बहनजी का फ्यूचर ब्राइट है. रही बात रणबीर और अलिया के भविष्य की तो शादी की अब तक तो कोई खबर नहीं है. लेकिन जल्द ही दोनों अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर ज़रूर नज़र आने वाले हैं.

ब्रह्मास्त्र के निर्माता हैं फॉक्स स्टार स्टूडियोज और धर्मा प्रोडक्शन, फिल्म में रणबीर और आलिया के साथ - साथ अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, मौनी रॉय, डिंपल कपाडिया और शाहरुख खान भी स्पेशल अपीयरेंस में नज़र आएँगे. फिल्म अगले साल रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load