By Vikas Tiwari
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की आगामी मेगा बजट एक्शन थ्रिलर 'वॉर' का पहला गाना 'घुँघरू टूट गए' रिलीज़ कर दिया गया है और अगर आप भी ऋतिक और टाइगर के ज़बरदस्त फैन हैं और फिल्म के पहले गाने का बड़ी उत्सुकता से इंतज़ार कर रहे थे तो आपके अरमान भी घुँघरूओं की ही तरह टूट जाएँगे.
गाने को गाया है अरिजीत सिंह और शिल्पा राव ने, लिखा है कुमार ने और म्यूजिक है विशाल - शेखर का. इन सब नामों को सुन कर लगता है गाना बढ़िया होगा लेकिन ऐसा है नहीं.
गाने का म्यूजिक और बोल बिलकुल भी इम्प्रेसिव नहीं है, टाइटल है घुँघरू टूट गए मगर पूरे गाने में जो घुँघरू टूटे हैं वो कहीं ढूँढने पर भी नहीं मिलते. जितनी ख़ुशी आपको 'वॉर' का ट्रेलर देख कर हुई होगी उतनी ही निराशा ये गाना सुन कर होगी.
गाने और विडियो में अगर कुछ बढ़िया है तो वो है ऋतिक का कूल लुक और वानी कपूर का सुपर हॉट अवतार, वानी बेहद खूबसूरत लग रही हैं और गाने में अगर कोई चीज़ आपका ध्यान खींचेगी तो वो है वानी.
कुल मिलकर ऋतिक और टाइगर की 'वॉर' का ये गाना दर्शकों को लुभाने में नाकाम दिखता है. बता दें की 'वॉर' ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की आगामी एक्शन फिल्म है जिसमे दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं.
फिल्म को डायरेक्ट किया है सिद्दार्थ आनंद ने और ऋतिक - टाइगर के साथ 'वॉर' में वानी कपूर, आशुतोष राणा, दीपान्निता शर्मा और अनुप्रिया गोयनका भी नज़र आएंगे. यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी ये फिल्म 25 अक्टूबर को रिलीज़ होगी.
ऋतिक - टाइगर की 'वॉर' का पहला गाना 'घुँघरू टूट गए' रिलीज़!
-
Thursday, September 05, 2019


