सुशांत सिंह राजपूत - श्रद्धा कपूर की छिछोरे की बढ़िया शुरुआत

सुशांत सिंह राजपूत - श्रद्धा कपूर की छिछोरे की बढ़िया शुरुआत
नितेश तिवारी, 'दंगल' के बाद एक बार सिल्वर स्क्रीन पर अपनी अगली फिल्म 'छिछोरे' लेकर हाज़िर हुए हैं जो की लोगों को बेहद पसंद आ रही है और बढ़िया वर्ड ऑफ़ माउथ के साथ ही फिल्म को क्रिटिक्स की भी तारीफ मिल रही है.

फ़िलहाल सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की इस फिल्म ने तारीफ तो खूब बटोर ली अब देखने का वक़्त है की पहले दिन बॉक्स ऑफिस से रकम कितनी बटोरी है. आखिर कैसी रही है छिछोरे की ओपनिंग? आईये जानते हैं, नितेश तिवारी की छिछोरे ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.32 करोड़ रूपए की कमाई कर ली है. देखिये-



फिल्म के लिए वर्ड ऑफ़ माउथ बढ़िया होने की वजह से आज और कल में बॉक्स ऑफिस कोल्लेक्तिओन्स में अच्छा ख़ासा इजाफा देखने को मिल सकता है. फिल्म का बजट 65 करोड़ के आस पास है जिसका मतलब है हिट होने के लिए फिल्म को कम से कम 76 करोड़ का बिज़नस करना पड़ेगा जो की फिल्म को देखते हुए कोई बड़ा आंकड़ा नहीं लगता है.

छिछोरे में सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की जोड़ी पहली बार देखने को मिली है, बता दें की दोनों के अलावा छिछोरे में वरुण शर्मा, ताहिर राज भसीन, नवीन पोलीशेट्टी, तुषार पाण्डेय, सहर्ष कुमार और प्रतीक बब्बर ने भी अहम भूमिकाएँ निभायी हैं और सभी को खासकर वरुण शर्मा को अपने किरदारों के लिए खूब तारीफ भी मिल रही है.

छिछोरे का निर्देशन किया 'दंगल' फेम नितेश तिवारी ने, म्यूजिक दिया है प्रीतम ने और निर्माता हैं फॉक्स स्टार स्टूडियोज और नडीआडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट.

End of content

No more pages to load