By Vikas Tiwari
सोनम कपूर और दुलकर रहमान स्टारर अपकमिंग रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'द ज़ोया फैक्टर' का रोमांटिक गाना 'काश' रिलीज़ कर दिया गया है।
सोनम कपूर और दुलकर रहमान पर फिल्माए गए इस गाने में दोनों के किरदार किस तरह काम के दौरान एक दूसरे के करीब आ जाते हैं ये देखने मिलता है, दोनो के बीच की केमिस्ट्री देखने में काई क्यूट भी लगती है खासकर सोनम कपूर के एक्सप्रेशंस।
द ज़ोया फैक्टर का रोमांटिक गाना 'काश' हुआ रिलीज़!
-
Saturday, September 07, 2019
गाने को लिखा है अमिताभ भट्टाचार्य ने और गाया है अरिजीत सिंह और अलीसा मेंडोंसा ने, गाने का म्यूजिक भी बढ़िया है और सोनम और दुलकर की केमिस्ट्री इसे और इंटरेस्टिंग बनाती है। बात दें कि सोनम कपूर और दुलकर रहमान के साथ फ़िल्म में अंगद बेदी, संजय कपूर, राहुल खन्ना, सौरभ शुक्ला और पंकज धीर भी नज़र आएंगे।
द ज़ोया फैक्टर अनुजा चौहान की किताब पर आधारित कहानी में जिसमे ज़ोया 2011 क्रिकेट वर्ल्ड के दौरान टीम इंडिया की लकी चार्म साबित होती है।
फ़िल्म का निर्देशन किया है अभिषेक शर्मा ने और निर्माता हैं फॉक्स स्टार स्टूडियोज और एड लैब्स प्रोडक्शन्स, फ़िल्म 20 सितंबर को रिलीज़ होगी।


